छह घर व 30 बीघे खेत घाघरा में समाए
महसी (बहराइच): घाघरा का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। माझादरिया में कटान तेज हो गई
महसी (बहराइच): घाघरा का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। माझादरिया में कटान तेज हो गई है। छह आशियानें व 10 बीघे जमीन धारा में समा गई। लहलहाती फसल धारा में समा रही है। कटान पीड़ित ग्रामीण गृहस्थी समेट सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। कैसरगंज तहसील के ग्यारह सौ रेती में भी कटान जारी है। 20 बीघे जमीन को नदी लील चुकी है।
माझादरिया गांव में घाघरा की लहरें एक के बाद एक आशियाने को निगल रही हैं। सिपाहीलाल, मुंशीलाल, रंगी, रामनरेश समेत छह ग्रामीणों के आशियाने लहरों की भेंट चढ़ गए। धान की लहलहाती फसल धारा की समा रही है। ग्रामीणों की तकरीबन 10 बीघे जमीन नदी की धारा की भेंट चढ़ गई। कटान पीड़ित ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर शरण ले रहे हैं। गुरुवार को घूरदेवी स्पर पर नदी का जलस्तर 109.790 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां पर नदी खतरे के निशान से दो मीटर 36 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि कटान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पीड़ित परिवारों को तिरपाल व राहत सामग्री वितरित की गई है। कटान पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता दी जा रही है।