भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की निकली भव्य शोभायात्रा
संसू सिरसिया(श्रावस्ती) सिरसिया में चल रहे रामलीला मंचन के अंतिम दिन सोमवार को भगवान श्रीराम
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 10:37 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 10:37 PM (IST)
संसू, सिरसिया(श्रावस्ती): सिरसिया में चल रहे रामलीला मंचन के अंतिम दिन सोमवार को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ मंचन स्थल से सिरसिया गांव, बाजार, दुर्गा मंदिर, बालापुर चौराहा, चांदगढ़ी पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की आरती उतारी। विशाल शोभा यात्रा पुन: मंचन स्थल पहुंची। यहां भरत का प्रेम व भगवान श्रीराम का राज्याभिषेख किया गया। इस दौरान सुरेंद्र कांत सिंह उर्फ उमा सिंह, गिरजा शंकर सिंह, रामजी सिंह, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें