विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से सात बच्चों की मौत, कई बीमार

By Edited By:
Published: Fri, 04 Apr 2014 11:16 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : जिले में संक्रामक रोगों ने पैर पसार दिए हैं। डायरिया से पीड़ित सात बच्चों की चौबीस घंटे के भीतर मौत हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इनका उपचार किया जा रहा था।

जिले के नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के विश्वरिया गांव निवासी साजन(7) पुत्र मो.अली, खैरहनिया के पीर गुलाम(12) पुत्र इंसान अली, पिपरिया के अशोक कुमार(10) पुत्र सुरेश, पांचूपुरवा के रमेश(24) पुत्र फेरन, बसंता गांव के सुरेंद्र(12) पुत्र लल्लन, रामगोपालपुरवा के नासिर(14) पुत्र मो.अली सहित डायरिया से पीड़ित सात बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों के यहां इनका इलाज कराया जा रहा था। कई दिनों से बच्चे डायरिया से पीड़ित थे। लेकिन परिजनों ने जिला अस्पताल इनका इलाज नहीं करा सके। जिस कारण बच्चों ने दम तोड़ दिया। जिले भर में डायरिया से दर्जनों बच्चे पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक गांवों में टीम नहीं भेजी गई है। बच्चे आए दिन दम तोड़ रहे हैं। उनके परिजन परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सकों की तैनाती है। यह चिकित्सक अक्सर चिकित्सालय पर नहीं जा रहे हैं। जिस कारण घटनाएं घट रही हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.उमाकांत वर्मा ने बताया कि मौतों की उन्हें जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर टीम भेजी जाएगी।