Move to Jagran APP

विज्ञान से व्यवहारिक व रोजगार की मिलती है जानकारी

बहराइच शनिवार को फखरपुर ब्लॉक के सानिया इंटर कॉलेज वजीरगंज में विपनेट साइंस क्लब ज्ञ

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 11:42 PM (IST)
विज्ञान से व्यवहारिक व रोजगार की मिलती है जानकारी
विज्ञान से व्यवहारिक व रोजगार की मिलती है जानकारी

बहराइच : शनिवार को फखरपुर ब्लॉक के सानिया इंटर कॉलेज वजीरगंज में विपनेट साइंस क्लब ज्ञान शक्ति विज्ञान ग्रुप की ओर से प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार बांटा गया। मुख्य अतिथि डॉ. देवेश श्रीवास्तव रहे।

prime article banner

उन्होंने कहा कि विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। इनके माध्यम से बच्चों को एक-दूसरे से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विज्ञान ग्रुप की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। कॉलेज प्रबंधक सलमान खान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को विज्ञान की जानकारी बेहतर तौर से दी जाय, इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। ग्रुप के कोआर्डिनेटर वेद प्रकाश पाठक ने कहा कि विज्ञान ऐसा विषय है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ व्यवहारिक जीवन व रोजगार की भी सटीक जानकारी मिलती है। 12 मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल व सामान्य ज्ञान की पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एमएम अख्तर, फै•ान अहमद, हसन हैदर काजमी, डॉ. चेतराम मौर्य, तौहीद अहमद, इसरारुल हक, आकाश चौधरी, मुहम्मद सैफ, अफाकुर्रहमान बेग, मुहम्मद दाऊद, मनीष विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.