सपाइयों ने पीएम का पुतला फूंका, निकाली साइकिल यात्रा
सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। किसान डिग्री कॉलेज चौराहा पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
बहराइच : सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि, कानपुर बालिका संरक्षण गृह कांड को लेकर लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। किसान डिग्री कॉलेज चौराहा पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों की अगुआई पूर्व विधायक केके ओझा एवं समाजवादी छात्रसभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने की।
प्रदर्शनकारियों में लोहियावाहिनी के प्रदीप वर्मा, यूथ बिग्रेड के अजीत सिंह, दिनेश यादव शामिल थे। इस दौरान सपा नेताओं ने लखनऊ में लाठी चार्ज की आलोचना की। कहा, वे दमनकारी नीतियों के आगे झुकने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार की जनता कोलूटने की कोशिशों का निरंतर विरोध जारी रहेगा। जरवलरोड संसू के मुताबिक बाजार में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अवधेश वर्मा की अगुवाई में अलीनगर से गल्ला मंडी होते हुए शिवमंदिर तक साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। वर्मा ने कहा कि सरकार रोज डीजल का रेट बढ़ा रही है, जिससे रोजमर्रा की चीजें महंगी हो रही हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद यादव, सोनू वर्मा, सरवन यादव, जुबेर अंसारी, फुरकान अंसारी, राहुल सिंह, जग्गा सिंह, विवेक मिश्र, रुदल चौधरी शामिल रहे।
फखरपुर संसू के मुताबिक शनिवार को सपा नेता अवधेश वर्मा ने फखरपुर पेट्रोल पंप से होते हुए घासीपुर, माधवपुर, खालिदपुर होते हुए जैता तक यात्रा निकाली। यात्रा में राशिद शेख, गुफरान अली बरकाती, सुफियान मंसूरी, सुफियान शेख, अजय चौधरी आदि शामिल हुए।
पयागपुर संसू के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकालकर सपा के संदेशपत्र को ग्रामीणों तक पहुंचाया। डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम, बेरोजगारी और आसमान छूती महंगाई के प्रति लोगो को जागरूक किया। यात्रा में सपा नेता स्वामी दयाल यादव, राजेंद्र यादव, मिज्जन खां, चंद्रभान गुप्त, झुर्री यादव, कमलेश वर्मा शामिल रहे।