विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहराइच में विवादित धार्मिक स्थल पर बवाल, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत तीन घायल

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Thu, 03 Jan 2019 03:42 PM (IST)

फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासपारा में धार्मिक स्थल का मामला। पूजा-पाठ करने गए लाेगों का समुदाय विशेष के लोगों ने दौड़ाया।

बहराइच में विवादित धार्मिक स्थल पर बवाल, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत तीन घायल
बहराइच में विवादित धार्मिक स्थल पर बवाल, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत तीन घायल

 बहराइच, जेएनएन। फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासपारा में धार्मिक स्थल पर पूजा करने गए लोगों को समुदाय विशेष के लोगों ने दौड़ा लिया। विरोध में लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर विशेष समुदाय के लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगाें को समझाया बुझाया। 


ये है पूरा मामला 

कुंडासपारा में सावित्री वट के नाम से देव स्थान स्थापित है। इस चबूतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण यहां पूजा-पाठ करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व समुदाय विशेष के लोगों ने देव स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसके विरोध में गांव के रमेश, हंसराम, रामप्रताप, मुंशीराम समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस काे प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अर्जी लेकर खामोश हो गई। गुरूवार को लोग साफ-सफाई के साथ पूजा करने गए थे। इसी दौरान विशेष समुदाय के लोगो ने उन्हे दौड़ा लिया। इससे नाराज होकर लोग देव स्थान के पास प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान के विशेष समुदाय के लोगो ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें भाजपा के बूथ अध्यक्ष मूलचंद, विवेक समेत तीन लोग घायल हाे गए।

एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि पहले से विवाद चल रहा था। एसडीएम कैसरगंज पंकज कुमार ने बताया कि देव स्थान का विवाद काफी पुराना है। मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। यहां पर नया काम करने की कोशिश की जा रही थी। जिससे विवाद हुआ है। लोगो को नया काम करने के लिए रोका गया है।