Move to Jagran APP

मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

मुकदमा दर्ज जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस संसू रुपईडीहा(बहराइच) रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मासूम बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। रुपईडीहा की एक बालिका घर के पास मैदान में खेल रही थी। इसी दौरान कस्बे का ही रहने वाला बहादुर पुत्र रामफल ने बालिका को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया। उसने बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान गायब हुई बालिका की तलाश में परिजन आसपास के लोगों के साथ खोजबीन शुरू की। ग्राउंड के पीछे बालिका को बरामद किया गया। आसपास के लोगों ने बहादुर की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। एसओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 11:46 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:08 AM (IST)
मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार
मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

संसू, रुपईडीहा(बहराइच) : रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मासूम बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

रुपईडीहा की एक बालिका घर के पास मैदान में खेल रही थी। इसी दौरान कस्बे का ही रहने वाला बहादुर पुत्र रामफल ने बालिका को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया। उसने बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान गायब हुई बालिका की तलाश में परिजन आसपास के लोगों के साथ खोजबीन शुरू की। ग्राउंड के पीछे बालिका को बरामद किया गया। आसपास के लोगों ने बहादुर की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। एसओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.