Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता

बहराइच भारतरत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 11:25 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता
जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता

बहराइच : भारतरत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को मनाई गई। विभिन्न सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने भी सर्व समाज की समानता के पुरोधा बाबा साहब के योगदान पर चर्चा की।

loksabha election banner

कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि संविधान में सभी को बराबर का अधिकार मिला है। इसके सिद्धांतों का पालन अगर हर कोई करे तो कई तरह की समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नगर शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा, मिहींपुरवा के आशीष कुमार सिंह, सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश द्विवेदी, लेखाकार एसपी यादव व आशाराम ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा कि संविधान निर्माता के प्रति सच्ची श्रद्धा तभी होगी, जब लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरे संकल्प के साथ करेंगे। सभी परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में भी जयंती मनाई गई।

बहराइच बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व अध्यक्ष गयाप्रसाद मिश्र, मायाराम आजाद, अनिल कुमार त्रिपाठी, अरविद कुमार, आनंद प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार वर्मा, बृजेश शुक्ल मौजूद रहे।

भाजपा ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में जयंती मनाई गई। आंबेडकर पार्क में सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिले के 33 मंडल, 421 सेक्टर व 2812 बूथों पर भी कार्यक्रम हुए। फुटहा में सामाजिक कार्यकर्ता मंजू वाल्मीकि के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब के कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

समाजवादी युवजन सभा कार्यालय पर विधायक यासर शाह के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। युवजन सभा जिलाध्यक्ष मुहम्मद अफसाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर नंदेश्वरनंद यादव, प्रमोद जादौन, महेंद्र स्वरूप पासवान, चौधरी वीरेंद्र वाल्मीकि, अमरदीप यादव, मिथुन वाल्मीकि, विनोद यादव, धीरू सिंह, विशाल सिंह, रामाशीष सिंह, बलवीर वर्मा, मुबीन खान आदि ने माल्यार्पण किया।

कांग्रेस भवन सभागार में चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष जेपी मिश्र, जयकृष्ण मौर्य, मुकुंदजी शुक्ल, देवेंद्र श्रीवास्तव, शरीफ बाबू खान, हमजा शहिद, अमरनाथ शुक्ल रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में जयंती मनाई गई। सेवा क्लब के तत्वाधान में हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में जयंती पर बाबा साहब के जीवन वृत्तांत पर व्याख्यान देने वाले 10 छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह रहे।

विशेश्वरगंज : भाजपा कार्यालय में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.