मंगल पांडेय को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन
बुद्धिजीवियों ने कृतित्व व व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
संसू, बहराइच : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजाने वाले क्रांतिकारी मंगल पांडेय की जयंती रविवार को मनाई गई। बुद्धिजीवियों ने उन्हें नमन कर चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
सेनानी भवन सभागार में बहराइच विकास मंच की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष आयुष त्रिपाठी हर्षित ने की। संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि भारत के प्रथम क्रांतिकारी के रूप में मंगल पांडेय याद किए जाते हैं। उनका अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह समूचे देश में जंगल की आग की तरह फैल गया था। सेनानी उत्तराधिकारी के प्रदेश महामंत्री रमेश मिश्र ने कहा कि मंगल पांडेय की जयंती पर नमन करता हूं। सिद्धनाथ श्रीवास्तव, शिव कुमार, विनय कटियार मौजूद रहे। विशेश्वरगंज : ग्रामपंचायत बसनेरा में कांग्रेस नेता विनय सिंह की अगुवाई में 'आओ बलिदानियों से सीखें' विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंगल पांडेय को नमन किया गया। राना अविरल सिंह, बेचू दयाल तिवारी, रमेश चंद्र मिश्र, उमेश तिवारी, संजय सिंह, प्रेम कुमार सिंह, जटाशंकर चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।