Move to Jagran APP

छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली, दीप सजावट में दिखाया हुनर

अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को किया गया पुरस्कृत चित्र परिचय - 22 बीआरएच 2 में फोटो है। संसू कैसरगंज(बहराइच) जरवल ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौली में रंगोली व दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर दीपों की आकर्षक सजावट की। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:17 AM (IST)
छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली, दीप सजावट में दिखाया हुनर
छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली, दीप सजावट में दिखाया हुनर

संसू, कैसरगंज(बहराइच) : जरवल ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौली में रंगोली व दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर दीपों की आकर्षक सजावट की। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

loksabha election banner

दीपावली पर्व को ईको फ्रेंडली के रूप में मनाने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अंबिका प्रसाद वर्मा ने छात्र-छात्राओं की ओर से बनाई गई रंगोली व मिट्टी के दीयों की सजावट का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की हौसला आफजाई भी की। कक्षा आठ की मनीषा, मोहिनी व क्षमा की ओर से बनाई गई रंगोली को पहला कक्षा सात की गुंजा, नेहा व शिवानी को दूसरा, जबकि कक्षा आठ की मानसी, रागिनी व वंदना की टीम द्वारा बनाई गई रंगोली को तीसरा स्थान मिला। दीया सजावट में कक्षा आठ के प्रवेश, मुहम्मद आलम व करन के दीए आकर्षक रहे। छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के रूप में पेंसिल व कलर बॉक्स बांटा गया। दीवाली पर सभी ने मिट्टी के दीए जलाने का संकल्प लिया। पर्यावरण का नुकसान पहुंचाने वाले पटाखों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रधान शिक्षक मुहम्मद मुजम्मिल, नरोत्तम सेंगर, अर्चना पांडेय, बृजमोहन, हनीफ, अंग्रेज बहादुर, रूपनारायण, अमिरका प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.