Move to Jagran APP

सिद्धिदात्री से भक्तों ने की कार्य सिद्धि की कामना

कन्याओं का चरण पखार लिया आशीर्वाद श्रद्धालुओं ने किया हवन-पूजन

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM (IST)
सिद्धिदात्री से भक्तों ने की कार्य सिद्धि की कामना
सिद्धिदात्री से भक्तों ने की कार्य सिद्धि की कामना

बहराइच : जिले भर में गुरुवार को मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना की गई। सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर सिद्धि की कामना की।

loksabha election banner

मां दुर्गा जी की नवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था। देवी भक्तों ने मंदिरों व पंडालों में देवी दुर्गा की आरती उतारी। शहर के धनकुट्टीपुरा व वेदी मंदिर, छोटी बाजार स्थित काली मंदिर, अस्पताल चौराहा सती माता मंदिर, मरीमाता मंदिर, संहारिणी माता मंदिर समेत जिले के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। जैन मंदिर परिसर में माता पद्मावती की गोद भराई की रस्म की गई। भाजपा महिला मोर्चा की मंजुला पाठक, हर्षिता पाठक, डिपल जैन ने पूजन किया। हरिशंकर मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यक्रम में एसपी सुजाता सिंह ने 21 दिव्यांग कन्याओं के चरण धुलकर पूजन किया। सचिव संदीप मित्तल ने बताया कि 101 कन्याओं का पूजन हारे का सहारा अन्न रथ रसोई परिसर में हुआ। बच्चों के खाने-पीने के लिए स्टाल भी लगाए गए। शशि मित्तल, संजीव जैन, अंशिका मित्तल, इंजीनियर पुष्कर, आर्किटेक्ट प्राची, डा. संगीता मेहता, डा. शोभा वर्मा, अभय दोचानिया, बृजेश गुप्त मौजूद रहे। सेवा भारती ने संघ कार्यालय पर 121 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार दिया। प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर, जिला प्रचारक राहुल, भूपेंद्र, इंद्रबहादुर सिंह, अतुल गौड़ रहे। पूर्व विधायक रामतेज यादव ने अपने आवास पर पूजन-अर्चन, हवन व आरती की। पं. देवकीनंदन शास्त्री ने अपने आवास पर पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया। विशेश्वरगंज : विधायक सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी, अजीत शुक्ल, उमाशंकर तिवारी, कैलाश नाथ दुबे, विजय शंकर दुबे, जीत बहादुर सिंह ने दर्शन-पूजन किया। चर्दा : मंगलीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। खैराबाजार : पाठक पट्टी रामगढी़ में मां दुर्गा की भक्तों ने पूजन किया। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। रिसियामोड़ : गंभीरवाबाजार स्थित मां दुर्गेश्वरी देवी मंदिर में कन्या भोज का आयोजन हुआ। नवाबगंज : शेष कुमार, अरविद कुमार, शीला मिश्र ने कन्याओं को भोज कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.