कश्मीर में आतंक फैलाने से बाज आए पाकिस्तान
बहराइच : भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ ¨सह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंक फैला
बहराइच : भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ ¨सह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंक फैलाने से बाज आए। हालाकि कश्मीर में हालात बदले हैं। रोज हमारी सेना के जवान दो, चार, छह आतंकवादियों को ढेर कर रहे हैं। भारत आने वाले दिनों में दुनिया की तीसरी ताकत बनेगा।
गृहमंत्री राजनाथ ¨सह सोमवार को अपराह्न 3.25 बजे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा में 200 करोड़ से बनने वाले एकीकृत जांच चौकी के शिलान्यास के दौरान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से भारत के रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन एक देश को छोड़कर। वह देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि दोस्त बदल जाते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदलते, इसलिए पड़ोसियों से संबंध अच्छे रखने चाहिए। हम संबंध बेहतर रखना चाहते हैं, मगर पाकिस्तान इस हकीकत को आज नहीं तो कल समझ कर ही रहेगा। कश्मीर में बराबर इधर-उधर की हरकतें करता रहता है। कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए आतंकवादियों को भेजता रहता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। हालात बिल्कुल बदले हुए हैं। अर्थव्यवस्था में टॉप-10 देश माने जाते थे। वर्ष 2014 में भारत नौवीं स्थान पर था। साढ़े चार वर्ष में भारत दुनिया के 10 देशों में छठवें स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 आते ही भारत अमेरिका, रूस व चीन में से किसी एक को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी भी सूचनाएं मिलती रहती हैं कि पड़ोसी देशों के माध्यम से गलत व्यापार करने की शिकायत है। नेपाल से भारत में आतंकवादी प्रवेश करना चाहते। एकीकृत जांच चौकी से इन सब पर अंकुश लगाने में कामयाबी हासिल होगी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना का बखान किया। कहा कि इस योजना से साढ़े सात लाख लोगों का इलाज कराया जा चुका है। दुनिया के किसी देश में इस प्रकार की योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि पहली बार उप्र की पहली एकीकृत जांच चौकी रुपईडीहा में होगी। यह आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस होगी। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। एटीएम व बैंक भी खुलेंगे। इस चौकी से नेपाल से व्यापार बढ़ेगा, रिश्ते मजबूत होंगे।
72 सीटों पर जीतेगी भाजपा
बार-बार झूठ बोलकर सच नहीं साबित कर सकते
बहराइच: बार-बार झूठ बोलकर सच साबित करने की कोशिश कर रहे है। मै समझता हूं कि जनता अब समझ चुकी है। यह बातें गृहमंत्री राजनाथ ¨सह रुपईडीहा एकीकृत जांच चौकी के शिलान्यास के बाद संवाददाताओं से रूबरू होते हुए राफेल के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।
उन्होंने मायावती और अखिलेश यादव के बीच हुए गठबंधन के सवाल पर कहा कि 2017 का चुनाव भूल गए क्या, उन्हें याद होगा। तरह-तरह गठबंधन कर लें, कुछ हासिल नहीं होना है। भाजपा 80 में से 72 सीटों पर विजय हासिल करेगी। 2019 में पीएम चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा, क्योंकि वह प्रधानमंत्री है और आगे रहेंगे। प्रयागराज में हुई आकस्मिक आगजनी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। ऐसी छोटी घटना हमें विचलित नहीं कर सकती है।