दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए 152 ने कराया पंजीकरण
पयागपुर (बहराइच) : शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत मेडिकल असेसमेंट कैंप लगाया गया
पयागपुर (बहराइच) : शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत मेडिकल असेसमेंट कैंप लगाया गया। इसमें छह से 18 वर्ष के 152 दिव्यांगों का ऑनलाइन पंजीकरण हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए चिह्नित किया।
कृष्णा ¨सह ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान के निर्देशानुसार समेकित शिक्षा के तहत मेडिकल असेसमेंट कैंप लगा। कैंप में पयागपुर और विशेश्वरगंज क्षेत्र के सभी दिव्यांग बच्चों की जांच नेत्र रोग बिशेषज्ञ डॉ. मशूद, अस्थि रोग बिशेषज्ञ डॉ. एके ¨सह, नाक कान और गलारोग विशेषज्ञ डॉ. एमएम त्रिपाठी, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित चंद्रा, डॉ. प्रमोद ¨सह ने किया। कैंप में श्रवण दिव्यांगता के 50, मानसिक मंदता के 40,अस्थि दिव्यांगता के 30 और ²ष्टि के 32 कुल 152 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। यहां बृजेश तिवारी, महेंद्र प्रताप ¨सह, अजय मिश्रा, गोपालजी शुक्ल, देवेंद्र तिवारी, सुनील पांडेय, जय वीर ¨सह, चंद्र शेखर मिश्रा, आरती ¨सह, स्नेहलता पांडेय, वेद प्रकाश यादव व पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे।