बारिश से सराबोर हुई तराई, खिले किसानों के चेहरे
छह मिलीमीटर रिकार्ड की गई बारिश आसमान में छाए बादल
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 10:28 PM (IST)
बहराइच : तराई में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद पुरवा हवाएं चलने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। छह मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हैं। धान व गन्ने की फसल को फायदा मिला है।
तराई में तीन दिनों से मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। पुरवा हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है। सुबह से ही हवाएं चल रही थी। दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदला। लगभग दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ.एमवी सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर गांव तक जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें