विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहराइच से जरवलरोड तक बिछे रेल लाइन

By JagranEdited By:
Published: Sat, 27 Oct 2018 10:23 PM (IST)

बहराइच : शनिवार को बहराइच से जरवलरोड रेल जोड़ो अभियान समिति की बैठक दीवानी कचहरी

बहराइच से जरवलरोड तक बिछे रेल लाइन
बहराइच से जरवलरोड तक बिछे रेल लाइन

बहराइच : शनिवार को बहराइच से जरवलरोड रेल जोड़ो अभियान समिति की बैठक दीवानी कचहरी परिसर में हुई। इसमें जरवलरोड से बहराइच तक सीधे रेल पटरी बिछाए जाने की मांग की गई। इस दौरान प्रमोद कुमार ¨सह चौहान, डॉ.सत्यभूषण ¨सह ने कहा कि वर्षों से जिले की जनता बहराइच से जरवलरोड/बुढ़वल को रेलमार्ग से जोड़ने की मांग करती रही है। उन्होंने कहा कि सीधे रेल मार्ग न होने से जिले का विकास नहीं हो पा रहा है। जिले से लखनऊ व दिल्ली तक रेल मार्ग न होना भी पिछड़ेपन का कारण है। इस रेलमार्ग का वर्ष 2012 में सर्वे भी हुआ। बहराइच से बुढ़वल तक 69.66 किलोमीटर की दूरी का अनुमानित खर्च 529.96 करोड़ निर्धारित किया गया, परंतु यह रिपोर्ट रेल मंत्रालय में अटकी है। इस दौरान शोभित शुक्ल, विशाल कश्यप, बादशाह पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने भी बहराइच से जरवलरोड तक रेलवे लाइन बिछाए जाने की मांग की है।