कन्नौज में हुए हमले के विरोध में धरने पर बैठे लेखपाल
उनके साथ अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महसी लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सुनील अवस्थी ने कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से कन्नौज में महिला लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार व अन्य लेखपालों पर हमले की घटना से पूरे प्रदेश के लेखपाल आहत हैं। घटना के दोषी अधिवक्ताओं की तत्काल गिरफ्तारी घटना में शामिल अधिवक्ताओं के लाइसेंस निरस्त किए जाने प्रदेश में इच्छुक लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने लेखपालों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी निरस्त किए जाने व कन्नौज के डीएम के स्थानांतरण किया जाना चाहिए। त्रियुगी नारायण शुक्ल अध्यक्ष केसी मिश्र नमन गुप्ता चंद्र प्रकाश मिश्र मदन गोपाल सिंह प्रभात अवस्थी श्यामसुंदर अखिलेश मिश्र देवप्रकाश सिंह बृजेश सिंह समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे। नानपारा पयागपुर कैसरगंज व सदर तहसील में भी लेखपाल कार्य विरत रहकर कन्नौज में हुए हमले का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है।
संसू, बहराइच: कन्नौज में लेखपालों पर हुए हमले के विरोध में जिले के लेखपाल भी सड़क पर उतर आए हैं। बुधवार को तहसील मुख्यालयों पर तीन दिवसीय धरना शुरू हो गया है। लेखपालों के धरने पर चले जाने से राजस्व कामकाज ठप हो गया है। विभिन्न कार्यों के लिए तहसील पहुंचे लोग बैरंग लौट गए।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने बताया कि लेखपालों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। लेखपाल गांव-गांव जाकर पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हैं। उनके साथ अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महसी: लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सुनील अवस्थी ने कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से कन्नौज में महिला लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार व अन्य लेखपालों पर हमले की घटना से पूरे प्रदेश के लेखपाल आहत हैं। घटना के दोषी अधिवक्ताओं की तत्काल गिरफ्तारी, घटना में शामिल अधिवक्ताओं के लाइसेंस निरस्त किए जाने, प्रदेश में इच्छुक लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने, लेखपालों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी निरस्त किए जाने व कन्नौज के डीएम का स्थानांतरण किया जाना चाहिए। त्रियुगी नारायण शुक्ल, अध्यक्ष केसी मिश्र, नमन गुप्ता, चंद्र प्रकाश मिश्र, मदन गोपाल सिंह, प्रभात अवस्थी, श्यामसुंदर, अखिलेश मिश्र, देवप्रकाश सिंह, बृजेश सिंह समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे। नानपारा, पयागपुर, कैसरगंज व सदर तहसील में भी लेखपाल कार्य विरत रहकर कन्नौज में हुए हमले का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है।