विधायक की पहल पर सुलझा विसर्जन रास्ते का विवाद
पयागपुर( बहराइच) : पयागपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के रास्ते का ि
पयागपुर( बहराइच) : पयागपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के रास्ते का विवाद विधायक की पहल पर निपटा लिया गया।
नूरपुर गांव में काफी दिनों से दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूज-अर्चन किया जाता है। इस बार विसर्जन के रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। कुछ लोग मार्ग बदलने की बात कर रहे थे। प्रशासन की ओर से कई बार बैठक के बाद भी विवाद नहीं सुलझ सका था। मामले में पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी का प्रयास चलता रहा, लेकिन गतिरोध दूर होने के बजाय बढ़ता जा रहा था। इलाके का माहौल भी बदलने लगा । अंतिम क्षणों में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने प्रशासन और दुर्गा पूजा समिति के मध्य वार्ता कराया तब जाकर गतिरोध दूर हुआ। शुक्रवार को सबसे पहले नूरपुर की दुर्गा प्रतिमा को बिसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी डॉ संतोष उपाध्याय ,सीओ त्रयम्बक दुबे,तहसीलदार शिवध्यान पांडेय ,व थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय पीएसी व पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। विधायक त्रिपाठी की सूझबूझ से इलाके में शारदीय नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्वक निपट गया। उधर नूरपुर के युसुफ हुसैन, इदरीश अहमद, नौशाद अहमद, शान अहमद, अब्दुल मजीद, रियाज समेत अन्य लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर सुलह के दौरान तय किए गए रास्ते पर जुलूस न निकालकर नए रास्ते पर निकालने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।