सब्जी की खेती से रौंद रहे गरीबी
बहराइच : कहते हैं कि मेहनत और लगन का जज्बा हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है। कुछ ऐस
बहराइच : कहते हैं कि मेहनत और लगन का जज्बा हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है शहर के हमजापुरा के रहने वाले अशोक ¨सह ने। विपरीत परिस्थितियों इन्होंने अपनी जीवटता के बल पर सब्जी की खेती कर अपनी आर्थिक हालत तो सुधारी ही है, साथ ही जिले के किसानों के लिए नजीर भी बने हुए हैं।
दरगाह थाना क्षेत्र के हमजापुरा निवासी अशोक ने पहले दो एकड़ खेत लीज पर लेकर केले की खेती शुरू की। पहले सीजन में उन्हें मुनाफा नहीं मिला। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। अपने बेटे दीपक व रवि के सहयोग से उन्होंने फिर 10 बीघे केले की खेती की। इस दौरान उन्हें एक लाख का मुनाफा मिला तो उनका हौसला आफजाई हुआ। फिर क्या था, उन्होंने और खेत लीज पर लिया। मौजूदा समय में वह 30 बीघे में केले व 40 बीघे में सब्जी की खेती कर रहे हैं। अशोक कहते हैं कि उनके हौसले को बढ़ाने में उनके दोस्त महबूब अली का अहम रोल रहा। केले व सब्जी की खेती से उन्होंने अपने बैंक खाते की इबारत ही नहीं लिखी, बल्कि अपनी बेटी की शादी की। बेटों को अच्छी शिक्षा भी दिला रहे रहे हैं। अपने भाइयों, रिश्तेदारों व आसपास के गांवों के किसानों को उत्तम खेती करने का गुर देकर उन्हें स्वावलंबी बना रहे हैं। वे बताते हैं कि उनकी फसलें अब बहराइच की मंडी से बाहर निकलकर हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, लुधियाना की मंडियों में भी छा गई हैं। ट्रैक्टर व अन्य संसाधनों को जुटाकर वे बेहतर खेती कर रहे हैं। फिलहाल आर्थिक तंगी झेलने वाले किसानों के लिए अशोक आइकॉन बने हैं।