Move to Jagran APP

अनुसूचित जाति की हितैषी है भाजपा : बृजलाल

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन चित्र परिचय - 16बीआरएच 34 में फोटो है। संसू पयागपुर(बहराइच) भाजपा अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन आरबीएस इंटर कॉलेज पयागपुर में शनिवार को आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी व उप्र अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बृज लाल विशिष्ट अतिथि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 11:00 PM (IST)
अनुसूचित जाति की हितैषी है भाजपा : बृजलाल
अनुसूचित जाति की हितैषी है भाजपा : बृजलाल

बहराइच: भाजपा अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन आरबीएस इंटर कॉलेज पयागपुर में शनिवार को आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी व उप्र अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बृज लाल, विशिष्ट अतिथि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी रहे।

loksabha election banner

आयोग के अध्यक्ष लाल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सर्वोच्च पद पर अनुसूचित जाति को बैठाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति की हितैषी रही है। उन्होंने बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी अनुसूचित जाति की रक्षक नहीं भक्षक है। बसपा जब-जब सरकार में आई है तब-तब उसके द्वारा अनदेखी की गई है। सांसद सिंह ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस को एससी से ज्यादा अपने परिवार की चिता रही है। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी अकेली पार्टी है जो डॉ.भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों का सम्मान करते हुए ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संयोजन भाजयुमो नेता निशंक त्रिपाठी व अध्यक्षता विधायक बलरामपुर पलटू राम ने की। संचालन महेंद्र पाठक ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, अनुसूचित आयोग उप्र के सदस्य श्याम लाल बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष जगत राम सोनकर, गोंडा के अध्यक्ष जटा शंकर, जिपं सदस्य नकछेद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रण विजय सिंह, गुलाब चंद्र शुक्ल, इकबाल बहादुर तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह, बटे कृष्ण तिवारी, हरेंद्र विक्रम सिंह, माधवराज शुक्ल, अभिषेक शुक्ल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.