विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में पीएम मोदी के 'मन की बात' की धूम, छोटे व्यापारियों की मदद का लिया संकल्प

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:52 PM (IST)

बहराइच में प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुना गया।

'वोकल फॉर लोकल' मंत्र पर जोर

'वोकल फॉर लोकल' मंत्र पर जोर

HighLights

  1. बहराइच में बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री का 'मन की बात'।

  2. स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों को 'वोकल फॉर लोकल' से समर्थन।

  3. भाजपा नेताओं ने दिवाली पर स्थानीय उत्पाद अपनाने का संकल्प लिया।

जागरण संवाददाता, बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' को रविवार को पूरे ज़िलेभर में सभी बूथों पर सुना गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने तेजवापुर मंडल के हेमरिया बूथ संख्या 383 पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों के साथ कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आगामी त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों व छोटे दुकानदारों को आर्थिक संबल देने के लिए ''वोकल फॉर लोकल'' के मंत्र को अपनाने का पुरजोर आग्रह किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम देश के दूर-दराज के इलाकों में हो रहे सकारात्मक बदलावों का जीवंत दस्तावेज है।

यह भी पढ़ें- 'किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं', मन की बात के 12 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

उन्होंने सभी से अपील किया कि इस दीवाली और आगामी त्योहारों पर हम सभी स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर देश के शिल्पकारों और छोटे व्यापारियों के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प लें।

इस मौके पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष रामनिवास जायसवाल, ज़िला कोषाध्यक्ष नितिन रूपानी,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मन की बात में बोले PM नरेन्‍द्र मोदी- 'ग्रीस तक पहुंचा पूर्णिया का मखाना'; ब‍िहार के किसानों को मिला वैश्विक बाजार