रवाना हुआ 500 श्रद्धालुओं का जत्था, अयोध्या से होकर पहुंचेगा नेपाल
तपेसिपाह से रवाना हुआ 500 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या से होकर पहुंचेगा नेपाल चित्र परिचय - 20 बीआरएच 16 में फोटो है। संसू जरवलरोड(बहराइच) जरवल ब्लॉक के तपेसिपाह से 500 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को रवाना हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धालुओं को फूल-माला पहनाकर उन्हें विदा किया। यह जत्था अयोध्या होते हुए नेपाल के जनकपुर पहुंचेगा।
संसू, जरवलरोड(बहराइच) : जरवल ब्लॉक के तपेसिपाह से 500 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को रवाना हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धालुओं को फूल-माला पहनाकर उन्हें विदा किया। यह जत्था अयोध्या होते हुए नेपाल के जनकपुर पहुंचेगा।
तपेसिपाह स्थित राम धाम आश्रम बरखंडीपुरवा में श्रद्धालु एकत्र हुए। पीत वस्त्रधारी श्रद्धालु जयश्रीराम के नारों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं को रवाना किया। यह जत्था कथावाचक मधुकर के नेतृत्व में नेपाल स्थित जनकपुर के लिए रवाना हुआ है। जत्थे का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान राम के पदचिह्नों पर चलकर देश में रामभक्ति की अलख जगाना है। महेश निषाद, उमेश गुप्ता, गोपीनाथ मिश्रा, श्याम गुप्ता, गणेश यादव, धर्मराज पांडेय, रामधीरज, मनोज कश्यप, मनीष, सुधीर व अन्य मौजूद रहे।