Move to Jagran APP

लक्ष्य को पीछे कर रचा इतिहास, रोपे गए 43 लाख से अधिक पौधे

भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर संपूर्ण उप्र में नौ अगस्त को वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन कर 22 करोड़ पौधों का रोपण किए जाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले को आवंटित लक्ष्य 42 लाख 20 हजार 137 के सापेक्ष 43 लाख 75 ह•ार 439 पौधे रोपे गए। तेजवापुर ब्लॉक के ग्राम कटहा में पौधरोपण महाकुंभ का शुभारंभ नोडल अधिकारी खाद्य एवं रसद आयुक्त आलोक कुमार ने डीएम शंभु कुमार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। चार हेक्टेयर भू-भाग पर फैले अटल उपवन में मौजूद अधिकारियों जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ग्रामवासियों व अन्य लोगों द्वारा लगभग 10 ह•ार पौधे रोपे गए। आयुक्त

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 11:02 PM (IST)
लक्ष्य को पीछे कर रचा इतिहास, रोपे गए 43 लाख से अधिक पौधे
लक्ष्य को पीछे कर रचा इतिहास, रोपे गए 43 लाख से अधिक पौधे

जासं, बहराइच: भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर संपूर्ण उप्र में नौ अगस्त को वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन कर 22 करोड़ पौधों का रोपण किए जाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले को आवंटित लक्ष्य 42 लाख 20 हजार 137 के सापेक्ष 43 लाख 75 ह•ार 439 पौधे रोपे गए।

loksabha election banner

तेजवापुर ब्लॉक के ग्राम कटहा में पौधरोपण महाकुंभ का शुभारंभ नोडल अधिकारी खाद्य एवं रसद आयुक्त आलोक कुमार ने डीएम शंभु कुमार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। चार हेक्टेयर भू-भाग पर फैले अटल उपवन में मौजूद अधिकारियों, जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर के शिक्षक व छात्र-छात्राओं, ग्रामवासियों व अन्य लोगों द्वारा लगभग 10 ह•ार पौधे रोपे गए। आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी उदासीनता का नती•ा है कि आज हमारे बीच से प्राकृतिक संसाधन गायब होते जा रहे हैं या उनका स्वरूप न्यून से न्यूनतम होता जा रहा है। डीएम शंभु कुमार ने कहा कि अटल उपवन को जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर द्वारा गोद लिए जाने से यहां पर रोपित किए गए पौधों को एक नहीं बल्कि ह•ारों की संख्या में अभिभावक मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं मौसम के संतुलन के लिए पौधरोपण से अच्छा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पौधरोपण के लक्ष्य 42 लाख 20 हजार 137 को पूरा करने के लिए लगभग 55 लाख पौधे तैयार किए गए थे। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त मनरेगा शेषमणि सिंह ने किया। एसडीएम महसी एसएन त्रिपाठी, रामजीत मौर्य, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, शिक्षक, छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पयागपुर विधायक निशंक त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। रोपे गए पौधों के आंकड़ों पर एक नजर वन विभाग बहराइच - 15 लाख 12 हजार 10 वन विभाग कतर्नियाघाट - 95 हजार ग्राम्य विकास - 17 लाख 91 हजार 800 उद्यान - 1 लाख 79 हजार 168 राजस्व व पंचायती राज - एक लाख 78 हजार 420 आवास विकास (डूडा) व पुलिस विभाग - 5680-5680 औद्योगिक विकास - छह हजार सौ नगर विकास - 24 हजार 538 लोक निर्माण - 24 हजार 714 सिचाई विभाग - 28 हजार 600 कृषि विभाग - 57 हजार 443 रेशम विभाग - 7 हजार 308 पशुपालन विभाग - 7 हजार 900 सहकारिता विभाग - 7 हजार 200 उद्योग विभाग - 6 हजार 943 विद्युत विभाग - 6 हजार 320्र माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग - 71 हजार 672 प्राविधिक व उच्च शिक्षा विभाग - 10 हजार 983 श्रम विभाग - एक हजार 789 स्वास्थ्य विभाग - 11 हजार 983 रेलवे विभाग - 7 हजार 763 परिवहन विभाग - एक हजार 680, रक्षा विभाग - 3 हजार 378 पीएम-सीएम आवास लाभार्थियों - 60 हजार 302

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.