पौधरोपण के साथ उसके संरक्षण की भी
जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन चित्र परिचय 24बीआरएच 12 13 14 15 16 17 1
जागरण टीम, बहराइच : एक जीव का जीवन दूसरे के जीवन पर निर्भर रहता है। पेड़ भी सजीव हैं। मनुष्य का जीवन उन पर ही निर्भर है। धरा को हरा-भरा बनाकर जीवन को स्वस्थ रखने की दैनिक जागरण की वृक्षाभूषण मुहिम रंग ला रही है। शहर हो या गांव, सरकारी संस्थान हों या फिर निजी स्कूल। हर लोग पौधरोपण ही नहीं कर रहे, बल्कि पौधों के संरक्षण और अंधाधुंध हो रहे कटान को रोकने के लिए सावनी फुहारों के बीच आगे ही नहीं आए, बल्कि पौधरोपण कर उन्हें बचाने का संकल्प भी लिया।
कैसरगंज : पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौली में प्रधान शिक्षक मुहम्मद मुजम्मिल, शिक्षक नरोत्तम सेंगर व अर्चना पांडेय ने बच्चों के संग पौधरोपण किया। फखरपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शरदपारा में शिक्षक मनोज कुमार गौड़, मंजू सिंह, संजय सिंह, दिनेश पोरवाल व कमलेश वर्मा ने पौध रोपित कर उसके महत्व पर प्रकाश डाला। प्राथमिक विद्यालय सिदरखा में सुषमा सिंह ने बच्चों के साथ पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। गजाधरपुर : फखरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुंडासपारा में शिक्षक बिलाल अंसारी ने परिसर में अशोक का पेड़ रोपित किया। इसके महत्व के बारे में बच्चों को बताया। बघमरा गांव में हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सागौन का पौध रोपित कर ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। बौंडी : पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिगाई में ग्राम प्रधान भगवानदीन मिश्र ने शिक्षकों के संग पौधरोपण किया। नानपारा : तहसील क्षेत्र के अगैया स्थित कृपाराम जनजागृत विद्यालय में प्रधान शिक्षक कृपाराम, प्रबंधक मनोज गुप्ता, शिक्षिका अर्चना मिश्रा, शाहिना परवीन, उज्मा अंसारी व खुशनुमा अंसारी ने पौधरोपित किए। विशेश्वरगंज : भवानी प्रसाद मिश्र जटाशंकर महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य रामकुमार शुक्ला ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। शिक्षकों ने परिसर में पौधरोपण भी किया। नीलम दूबे, शालिनी पांडेय, गीता शुक्ला, विवेक मिश्रा, अतुल पाठक, विमल दूबे, कुशल शुक्ला, मीनू शुक्ला मौजूद रहीं।