समर्पण दिवस के रूप में मनी दीनदयाल की पुण्यतिथि
जागरण टीम बहराइच जिले में मंगलवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा के विभिन्न विधानसभा सेक्टरों में पं.उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। महसी भगवानपुर में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बहराइच : जिले में मंगलवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा के विभिन्न विधानसभा सेक्टरों में पं. उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
महसी : भगवानपुर में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा प्रभारी राजितराम मिश्र ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने देश के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है। हरदी गौरा में राजकुमार बाजपेई के नेतृत्व में समर्पण दिवस मनाया गया। जैतापुर में मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने कहा कि मजबूत भारत, अखंड भारत उनका सपना था। राजू सिंह, सूरज जायसवाल, रामधीरज मिश्र, नौरंगीलाल मिश्र, सुरेश पाठक, शीतल राव, रामनरेश मिश्र, अमृतलाल अवस्थी, मंशाराम जायसवाल, टीकाराम अवस्थी समेत अन्य मौजूद रहे। फखरपुर : फखरपुर व सुपनी गांव में पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि सीताराम पांडेय ने कहा कि वे राष्ट्रवादी चितक व कुशल संगठनकर्ता थे। कृष्ण कुमार त्रिपाठी, श्यामजी त्रिपाठी, राजाराम, पंकज पांडेय, अरविद तिवारी, घनश्याम वर्मा, राजू यादव, रामनरेश, चौबे चौहान, संतोष पांडेय, त्रिलोकी व ठेकेदार मौजूद रहे। गजाधरपुर : नंदवल व अलीनगर में पं.दीनदयाल जी के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व जिपं सदस्य विशाल सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, इंद्रबली, एके सिंह, अजय सिंह, बृजेंद्र वर्मा, बनवारी सोनी, नंद कुमार, वीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।