Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू

स्वतंत्रता आंदोलन के नायक एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू 56 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 05:59 AM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू
पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू

बहराइच : स्वतंत्रता आंदोलन के नायक एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू 56वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए। कांग्रेसियों के अलावा बहराइच विकास मंच ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

loksabha election banner

सेनानी भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू का योगदान अविस्मरणीय है। मंच के अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी, रमेश पेशवानी, ओंकार सिंह, विनय कुमार तिवारी, दिनेश मिश्र, निकुंज मिश्र, विक्रम गौतम मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव रमेशचंद्र मिश्र के आवास पर ग्राम पंचायत बरगदही नेजाभार विश्वेश्वरगंज में नेहरू के स्वपनों का भारत विषयक संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला महासचिव विनय सिंह ने की। अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने पं. जवाहर लाल नेहरू जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए नमन किया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू के योगदान को विस्तार से याद किया। 28 मई को काला दिवस मनाने की घोषणा की गई। गोष्ठी को जटाशंकर चौधरी, अवधराज पासवान, इंद्र कुमार यादव, मूलचंद राव, सादात अहमद, सलीम अहमद, रंगनाथ मिश्र, अनुज कुमार मिश्र, विपुल मिश्र, इशरत खान ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.