Move to Jagran APP

दिल्ली के पर्यटकों ने लिया कतर्निया का नजारा

बहराइच : गुरुवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग सैलानियों के लिए खोल दिया गया। डीएफओ कतर्निय

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 12:01 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 12:01 AM (IST)
दिल्ली के पर्यटकों ने लिया कतर्निया का नजारा
दिल्ली के पर्यटकों ने लिया कतर्निया का नजारा

बहराइच : गुरुवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग सैलानियों के लिए खोल दिया गया। डीएफओ कतर्नियाघाट ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। शुभारंभ के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली व अन्य स्थानों से तकरीबन 50 पर्यटकों ने पहुंचकर कतर्निया की नैसर्गिक छटा का नजारा लिया। इनके लिए वन विभाग की ओर से सैर कराने के भी बंदोबस्त किए गए हैं।

loksabha election banner

551 वर्ग किमी में फैले कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की आभा लुभावने प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में फैली हुई है। सैलानियों के लिए कतर्नियाघाट के कपाट पांच महीने बाद खोला गया है। बरसात के बाद फिर से कतर्निया में रौनक लौट आई है। कदम-कदम पर जंगली जीवों के कुलांचे भरते हिरनों के झुंड यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। कतर्निया के आरक्षित वन क्षेत्र ककरहा और मोतीपुर रेंज में पर्यटकों के लिए वातानुकलित थारूहट के साथ वन विभाग गृह की भी व्यवस्था है। गेरुआ नदी सूखी होने के चलते आने वाले पर्यटक बो¨टग न कर पाने से मायूस जरूर दिखे, लेकिन जंगल की नैसर्गिक छटा उनकी मायूसी को भंग कर रही थी।

डीएफओ जीपी ¨सह ने बताया कि इको पर्यटन परिसर कतर्नियाघाट के गेट पर दिल्ली से आए पर्यटक विक्रम चौधरी व तान्या को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कतर्निया में आए स्कूली बच्चों को वन्यजीवों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर अवधेश पांडेय, यशवंत, फैज मुहम्मद खान, कंधई, हुकुम ¨सह, अशफाक खान, अनिल, मयंक पांडेय, राधे श्याम, रूप नरायन शुक्ला, अजय ¨सह, पवन शुक्ला, कौशल किशोर, अवध नरेश शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.