Move to Jagran APP

स्मृति की वर्चुअल रैली एक लाख लोग हुए शामिल

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा राष्ट्र की नहीं परिवार की चिता है। शहर से लेकर गांवों तक वर्चुअल रैली में एक लाख लोग शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 06:08 AM (IST)
स्मृति की वर्चुअल रैली एक लाख लोग हुए शामिल
स्मृति की वर्चुअल रैली एक लाख लोग हुए शामिल

बहराइच : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली कार्यक्रम का शुक्रवार को शहर से लेकर गांवों तक लाइव प्रसारण हुआ। लोगों ने मोबाइल, व लैपटॉप के माध्यम से जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण योजना से राष्ट्र व विकासवाद के साथ नए भारत निर्माण की झलक दिखेगी। चीनी सामानों के प्रयोग ने करने का संकल्प भी लिया गया। भाजपा की वर्चुअल रैली में लगभग एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को समर्पित है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 130 करोड़ की आबादी वाले देश में कोरोना महामारी का प्रकोप अन्य देशों की अपेक्षा न के बराबर है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस केवल बयानबाजी करती है। उसे राष्ट्र की तनिक भी चिता नहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल पूर्व मंत्री अनुपमा जाययसवाल, रैली प्रभारी रणविजय सिंह, बृजेश पांडेय, सौरभ मिश्र राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, पुष्पा चौधरी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, मनीष आर्य, दीपक सत्या हरिश्चंद्र गुप्ता, राजन सिंह, सुनील श्रीवास्तव, डॉक्टर डिपल, शहर के गुल्लाबीर मंदिर परिसर में जिला उपाध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में लोगों ने एलईडी स्क्रीन पर जन संवाद में हिस्सा लिया। राधेश्याम त्रिपाठी जवाहरलाल धीवर, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज जायसवाल, सौरभ मिश्र, प्रमोद पांडेय, दुर्गा यादव आदि मौजूद रहे। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कैसरगंज, विधायक सुरेश्वर सिंह ने महसी, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, नानपारा विधायक माधुरी वर्मा, बलाहा विधायक सरोज सोनकर ने बलहा व जैतापुर मंडल में सर्वजीत सिंह तेजवापुर में शशिकांत त्रिपाठी महसी में संजय त्रिवेदी व रायपुर मंडल में प्रदीप सैनी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.