Move to Jagran APP

होली के हुड़दंग में युवक की चाकू से गोद कर हत्या

होली के हुड़दंग में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को रिसिया थाना क्षेत्र के रायपुर कबुला में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। होली के रंग बेरंग हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:34 PM (IST)
होली के हुड़दंग में युवक की चाकू से गोद कर हत्या
होली के हुड़दंग में युवक की चाकू से गोद कर हत्या

संसू, रिसिया(बहराइच) : होली के हुड़दंग में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को रिसिया थाना क्षेत्र के रायपुर कबुला में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। होली के रंग बेरंग हो गया।

loksabha election banner

रायपुर कबुला के रायपुर मजरे में अपराह्न करीब एक बजे गांव के ही अमिरका (28) पुत्र भूरे पूर्व प्रधान सुरेश के दरवाजे पर रंग खेलने गए थे। सुशील पुत्र सुरेश ने उसे धमका कर अपने दरवाजे से भगा दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान के घर पर अमिरका की साइकिल छूट गई थी। साइकिल लेने के लिए वह दोबारा उनके दरवाजे पर गया तो उसके पेट में चाकू से कई वार करके लहूलुहान कर दिया। गंभीरावस्था में वह किसी तरीके से आरोपितों के चंगुल से निकलकर घर की ओर भागा। घर पहुंचने से पहले युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी लालमुनी की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप पुत्र राजा राम व सुशील पुत्र सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ पयागपुर नरेश सिंह व थाना प्रभारी जयदीप दूबे पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। -------------

गम में बदली होली की खुशियां

गुरुवार की सुबह लालमुनी के घर होली की खुशियां थी। दोपहर होते ही उसकी खुशियां गम में बदल गईं। पति का साया उसके सिर से हमेशा-हमेशा के लिए उठ गया। उसे क्या पता था कि होली का रंग उसकी जिदगी को बेरंग करने के लिए आ रहा है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। मां प्यारादेवी, पत्नी लालमुनी व दो बच्चे आकाश(5) व लक्ष्मी (3) हैं। भूमिहीन होने के कारण मृतक नजदीकी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.