नेपाली हाथियों ने मचाया उत्पात, 50 बीघे फसल रौंदी
बिछिया(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के नवीनपुरवा गांव में नेपाली
बिछिया(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के नवीनपुरवा गांव में नेपाली हाथियों के झुंड ने गुरुवार की रात जमकर उत्पात मचाया। लगभग 50 बीघे गन्ने व धान की फसल को रौंद डाला। किसानों के हांका लगाने के बाद भी नेपाली हाथियों का झुंड खेत में डटा रहा। सूचना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे किसानों में रोष व्याप्त है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के नवीनपुरवा गांव में रात में नेपाली हाथियों का झुंड खेतों में पहुंच गया। हर¨जदर ¨सह, मुख्तार ¨सह व बल¨वदर ¨सह खेत में रात भर हाथी उत्पात मचाते रहे। तकरीबन 30 बीघा गन्ना व 20 बीघे धान की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर डाला। खेत मालिकों ने गांव के लोगों के साथ हाथियों को भगाने के लिए हांका लगाते रहे, लेकिन हाथी डटे रहे। निराश किसानों ने वन विभाग को सूचना दी। किसानों का कहना है कि सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। रेंजर दयाशंकर ¨सह ने बताया कि पीड़ित किसानों की शिकायत पर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।