मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपित पर लगा रासुका
मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले पर लगा रासुकामासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले पर लगा रासुकामासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले पर लगा रासुकामासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले पर लगा रासुकामासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले पर लगा रासुका
बहराइच : फखरपुर में 13 फरवरी की रात में पांच वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ सात दिनों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर रासुका भी तामील कर दिया गया है।
पड़ोसी जिले के एक गांव की पांच वर्षीय बालिका परिजनों संग फखरपुर में अपने पिता के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। फखरपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी फहीम पुत्र पुत्तन बालिका को अपने घर उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ लड़की की तलाश करते हुए फहीम के घर पहुंचे तो लड़की को निर्वस्त्र अवस्था में देखा। उसके चेहरे व शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए थे। मामला विशेष समुदाय से जुड़ा होने के कारण पूरे गांव में तनाव जैसी स्थिति बन गई। घराती, बराती व गांव वाले डर से सहम गए थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित की पिटाई भी की थी। पुलिस व पीएसी के जवानों ने कुछ दिन तक गांव में कैंप भी किया। डीआइजी व एसपी ने घटनास्थल का जायजा भी लिया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। एसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस मामले में सात दिनों में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय पर भेज दिया गया। जेल में निरुद्ध आरोपित के खिलाफ रासुका भी तामील कर दिया गया है। सत्र परीक्षण कराकर जल्द ही इस मामले में आरोपित को सजा दिलाने की पैरवी में पुलिस जुटी है।