विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमो देव्यै-महादेव्यै: जीजीआईसी बहराइच की प्रभारी प्रधानाचार्या अर्चना देवी बेटियों के सपनों को दे रहीं नई दिशा

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:38 PM (IST)

Namo Devyai Mahadevyai:डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सीमित संसाधनों के बावजूद खान एकेडमी पर विज्ञान विषय में सभी छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन और सक्रियण कराया गया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरघुट्टा की प्रभारी प्रधानाचार्या अर्चना देवी

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरघुट्टा की प्रभारी प्रधानाचार्या अर्चना देवी 

HighLights

  1. बीते वर्षों की तुलना में बालिकाओं के नामांकन में बढ़ोतरी हुई

  2. बालिका इंटर कालेज में आयोजित कराई गई विज्ञान प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता, बहराइच : सीमित संसाधन भी मजबूत इरादों के आगे बाधा नहीं बन सकती। इस विश्वास के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरघुट्टा की प्रभारी प्रधानाचार्या अर्चना देवी अपने काम में लगी है।

छात्राओं को शिक्षा के साथ विज्ञान और तकनीक से जोड़कर उनके सपनों को नई दिशा दे रही हैं। उनका प्रयास है कि आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियां बेटियों की प्रगति में बाधा न बनें और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

प्रधानाचार्य ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों से घर-घर संपर्क किया। उन्हें शिक्षा का महत्व समझाते हुए बेटियों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रयासों से बीते वर्षों की तुलना में बालिकाओं के नामांकन में बढ़ोतरी हुई।

वह मानती हैं कि जब अभिभावक बेटियों की क्षमता पर भरोसा करते हैं, तभी उनके आगे बढ़ने के रास्ते खुलते हैं। वह बताती है कि विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित कराई गई। इंस्पायर अवार्ड के तहत आठ छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में विद्यालय की एक छात्रा का चयन हुआ।

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सीमित संसाधनों के बावजूद खान एकेडमी पर विज्ञान विषय में सभी छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन और सक्रियण कराया गया। अर्चना के प्रयासों का उद्देश्य छात्राओं को केवल शिक्षित करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, प्रतिभाशाली और आत्मनिर्भर बनाना भी है।