Move to Jagran APP

बहराइच में तेंदुए का आतंक, एक किशोर पर हमला कर किया घायल Bahraich News

बहराइच में कतर्निया रेंज के गिरजापुरी जंगल से निकले तेंदुए ने लोगों के बीच दहशत बना दी। किशोर पर हमला कर उसे किया लहूलुहान।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 11:32 AM (IST)
बहराइच में तेंदुए का आतंक, एक किशोर पर हमला कर किया घायल Bahraich News
बहराइच में तेंदुए का आतंक, एक किशोर पर हमला कर किया घायल Bahraich News
बहराइच, जेएनएन। जिले में एक 15 वर्षीय किशोर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना में किशोर बुरी तरह जख्‍मी हुआ। उसकी चींखें सुनकर मौके पर लोग हांका लगाते दौड़े। तभी डर से तेंदुआ जंगल के अंदर चला गया। आननफानन में खून से लथपथ किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेंदुआ से संघर्ष की चींखे सुनकर पहुंचे लोग 

loksabha election banner

मामला कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के गिरजापुरी जंगल का है। यहां करीब सुबह आठ बजे जंगल में गए सुजौली थाने के कैलाश नगर निवासी कृपाराम मौर्य (15 ) पुत्र त्रियुगी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किशोर के तेंदुआ से संघर्ष की चींखे सुनकर लोग शोर मचाते दौड़ पड़े। लोगों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल के अंदर चला गया। कतर्निया रेंजर को जानकारी दी गई। घायल को आनन फानन में निजी अस्पताल से मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.