Move to Jagran APP

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को पीटा

बहराइच : विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से युवक ने छेड़खानी की। विरोध कर

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:37 PM (IST)
छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को पीटा
छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को पीटा

बहराइच : विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपित ने उसकी पिटाई कर दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

loksabha election banner

गांव की किशोरी शुक्रवार को शौच के लिए गई थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपित मौके से फरार हो गया। किशोरी ने घटना की जानकारी परिवारजन को दी। किशोरी की मां की तहरीर पर अखिलेश पुत्र जंगबहादुर के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य अपराधों में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ राजकुमार सरोज ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.