गांधी जयंती पर दो कैदियों को मिली रिहाई
जेल अधीक्षक ने भेंट की गांधी जी की पुस्तक चित्र परिचय - 2 बीआरएच 32 में फोटो है। संसू बहराइच जिला कारागार में अपने गुनाहों की सजा काट रहे दो बंदियों को बुधवार को गांधी जयंती पर रिहा किया गया। कई माह बाद सलाखों से बाहर आने पर उनकी आंखें भर आईं। अर्थदंड जमा न होने से वे जेल में निरुद्ध चल रहे थे।
संसू, बहराइच : जिला कारागार में अपने गुनाहों की सजा काट रहे दो बंदियों को बुधवार को गांधी जयंती पर रिहा किया गया। कई माह बाद सलाखों से बाहर आने पर उनकी आंखें भर आईं। अर्थदंड जमा न होने से वे जेल में निरुद्ध चल रहे थे।
जेल अधीक्षक अवनेंद्र नाभ त्रिपाठी ने बताया कि बाराबंकी जिले के टिकैतनगर निवासी दीपक वर्मा व नानपारा निवासी नौरंग पुत्र समद अली आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध थे। सजा पूरी होने पर न्यायालय की ओर से नौरंग को 25 व दीपक की 29 सितंबर को रिहाई हो गई थी। इन पर न्यायालय की ओर से 2000 रुपये अर्थदंड लगाया गया था। इसके चलते जेल से रिहाई नहीं हुई थी। जिला अपराध निरोधक समिति के संरक्षक गोपाल गुप्ता ने दोनों बंदियों का अर्थदंड जमा किया। इस पर इनकी रिहाई हो सकी है। उन्होंने बताया कि बापू की जयंती पर इन बंदियों को गांधी जी के आदर्श व सिद्धांतों का ज्ञान प्राप्त करने के लिए पुस्तक भी भेंट की गई। रिहाई मिलने पर जेल से बाहर आए दोनों बंदी भाव-विभोर दिखे। डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार, सर्देंदु त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।