सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल
सी राजन (50) पुत्र मिट्ठू सद्दाम (25) पुत्र मौला बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे। बहराइच-लखीमपुर हाईवे के अमरइया गांव के निकट हाईवे के किनारे बाइक से खड़े हुए थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दिया। कार हाईवे से नीचे चली गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। शहर के जीआईसी स्कूल के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटहा निवासी नरायण (51) पुत्र सियाराम घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर निवासी सलाउद्दीन (45) पुत्र मोल्हे व उनकी पत्नी अफसरुन (40) घायल हो गई। जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है।
बहराइच: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सबलापुर के पठानपुरवा निवासी अब्दुल रहीम (26)पुत्र यूनुस खां अपने ससुर नूर मुहम्मद (45) पुत्र हफीजुल्ला को बाइक से लेकर ससुराल जा रहे थे। रिसिया थाना क्षेत्र के रिसिया मोड़ के पास स्थित पेट्रोल टंकी से पेट्रोल डालकर हाईवे की तरफ मुड़ते से कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अब्दुल रहीम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि नूर मुहम्मद का इलाज चल रहा है। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाटनपुरवा निवासी राजन (50) पुत्र मिट्ठू सद्दाम (25) पुत्र मौला बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे। बहराइच-लखीमपुर हाईवे के अमरइया गांव के निकट हाईवे के किनारे बाइक से खड़े हुए थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दिया। कार हाईवे से नीचे चली गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। शहर के जीआईसी स्कूल के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटहा निवासी नरायण (51) पुत्र सियाराम घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर निवासी सलाउद्दीन (45) पुत्र मोल्हे व उनकी पत्नी अफसरुन (40) घायल हो गई। जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है।