लायंस क्लब ने नौ छात्राओं को भेंट की साइकिल
लायंस क्लब की महिला विग (आशा) ने जरूरतमंद नौ छात्राओं को साइकिल भेंट की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 09:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 09:55 PM (IST)
जासं, बहराइच : लायंस क्लब की महिला विग (आशा) ने जरूरतमंद नौ छात्राओं को साइकिल भेंट की। लायंस क्लब बहराइच की ओर से बाबा हरिनारायण दास जन सेवा संस्थान आश्रम तमाचपुर बरुहाघाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विग की अध्यक्ष शालू गुप्ता ने की।
मुख्य अतिथि लायंस गवर्नर कमल शेखर गुप्त रहे। क्लब की अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यों के सहयोग से छात्राओं को साइकिल दी गई है। इस मौके पर छात्राओं को नौ देवियों का रूप मानते हुए उनका पूजन किया गया। जोन चेयर पर्सन आशीष, रीजन चेयर पर्सन परमजी सिंह, प्रियंका, पुष्पा, अनुराधा, मीनाक्षी, अंजू, मनीषा, सरोज, प्रतीक्षा, रेनू, शशि की मौजूदगी रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें