Move to Jagran APP

कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार बकरी चराने गए बालक को तेंदुए ने बनाया निवाला

बहराइच के शनिवार को कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार के कतर्निया रेंज में बकरी चरा रहे बालक राबिन को तेंदुए ने निवाला बना लिया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 08:57 PM (IST)
कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार बकरी चराने गए बालक को तेंदुए ने बनाया निवाला
कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार बकरी चराने गए बालक को तेंदुए ने बनाया निवाला

loksabha election banner
v>बहराइच (जेएनएन)। कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार के कतर्निया रेंज में आंबा विशुनपापुर गांव में घर के बाहर बच्चों संग खेल रहे सात वर्षीय बालक को तेंदुए ने निवाला बना लिया। हिंसक हमले को लेकर ग्रामीणों में उबाल है। सूचना वन विभाग को दी गई। गुरुवार को भी तेंदुए के हमले में किशोरी की मौत हो चुकी है। बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के आंबा विशुनापुर गांव निवासी राबिन (7) तराई एजूकेशन एकेडमी आम्बा विशुनापुर से पढ़कर वापस घर आया। दोपहर साढ़े तीन बजे राबिन घर से कुछ दूरी पर बकरी चराने वाले बच्चों संग खेलने चला गया।
वन विभाग की कार्यशैली को लेकर सवाल
बताया गया है कि इसी दौरान जंगल से आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और गर्दन को काट दिया। खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। बचाव के लिए ग्रामीण दौड़े तब तक तेंदुआ ने बालक को अपना निवाला बना डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों में नाराजगी है। वन विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीण सवाल खड़ा कर रहे है। डीएफओ कतर्निया ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि जंगल में बीएसएनएल का नेटवर्क न होने के चलते डिटेल नहीं मिल पायी है। डिटेल मिलने पर ही स्पष्ट जानकारी दे पाऊंगा। 
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.