तेंदुए ने महिला को दौड़ाया, बकरी को बनाया निवाला
खेत में एक घंटे तक दहाड़ता रहा तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत चित्र परिचय - 14बीआरएच 3 में फोटो है। संसू मिहीपुरवा/बिछिया(बहराइच) कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के चहलवा के सिरसियनपुरवा में शनिवार को तेंदुए ने खेत जा रही महिला को दौड़ा लिया। पास में ही चर रहे बकरे को गन्ने के खेत में घसीट ले गया और उसे निवाला बना लिया।
संसू, मिहीपुरवा/बिछिया(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के चहलवा के सिरसियनपुरवा में शनिवार को तेंदुए ने खेत जा रही महिला को दौड़ा लिया। पास में ही चर रहे बकरे को गन्ने के खेत में घसीट ले गया और उसे निवाला बना लिया। तकरीबन एक घंटे तक तेंदुआ दहाड़ता रहा। ग्रामीणों के हांका लगाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।
सिरसियनपुरवा गांव की छेदाना मवेशियों को ढूंढने के लिए खेतों की ओर जा रही थी। गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने उसे दौड़ा लिया। किसी तरह वह चिल्लाते हुए भागी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और लाठी-डंडों से लैस होकर हांका लगाने लगे, तब तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। कुछ देर बाद खेत के निकट चर रहे तारावती पत्नी रामप्रताप के बकरे को निवाला बना लिया। ग्रामीणों के हांका लगाने के बाद भी तेंदुआ खेत में ही दहाड़ता रहा। तकरीबन एक घंटे बाद तेंदुआ नहर की झाड़ियों से होते हुए जंगल की ओर चला गया। गांव की सुनीता, लज्जावती, राजेश व रामनाथ ने बताया कि सात दिनों से गांव के आसपास तेंदुआ दहाड़ रहा है। इसके बाद भी वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। वन विभाग के अधिकारी कहते हैं कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।