Move to Jagran APP

15 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर युवक ने बचाई जान

संसू, बहराइच/बिछिया (बहराइच) : मंगलवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज से नि

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:23 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:23 PM (IST)
15 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर युवक ने बचाई जान
15 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर युवक ने बचाई जान

संसू, बहराइच/बिछिया (बहराइच) : मंगलवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज से निकले तेंदुए ने चफरिया में एक युवक पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए युवक तेंदुए से 15 मिनट तक संघर्ष करते हुए बचाव के लिए चिल्लाता रहा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हांका लगाना शुरू किया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर वनाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को उपचार के लिए पीएचसी सुजौली भेजा गया।

loksabha election banner

चफरिया निवासी सुरेश (35) पुत्र सेवक सिरसियनपुरवा से कैलाशपुरी बैराज की ओर किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र प्रधान के खेत में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। अपने आप को बचाने के लिए सुरेश तेंदुए से भिड़ गए और शोर मचाने लगे। तकरीबन 15 मिनट तक वह तेंदुए से संघर्ष करते रहे। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। हांका लगाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया गया। रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वन कर्मियों को गांव के आसपास तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। घायल युवक को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। तेंदुए के ताबड़तोड़ हो रहे हमले से जंगलवर्ती गांवों में दहशत है। दो दिन पूर्व निबिया गूढ़ में तेंदुए के हमले में किशोर की मौत हो गई थी। उसे पकड़ने के लिए ¨पजड़ा भी लगाया गया है, लेकिन अभी तेंदुआ कैद नहीं हो सका है। सोमवार को कुड़कुड़ी गांव में भी तेंदुए के हमले में एक और युवक घायल हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.