रिमांड पर लिया गया सुपारी किलर चुन्नन गोगा,आला कत्ल बरामद
बहराइच : 24 दिन पूर्व रामगांव थाना क्षेत्र के आढ़ीपुर में भाजपा कार्यकर्ता ¨मटू की हत्या की स
बहराइच : 24 दिन पूर्व रामगांव थाना क्षेत्र के आढ़ीपुर में भाजपा कार्यकर्ता ¨मटू की हत्या की साजिश सुपारी किलर ने रची थी। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। हत्यारोपी के खिलाफ 22 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
आढ़ीपुर निवासी ¨मटू लोधी भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ आरटीआई कार्यकर्ता भी थे। जनसूचना के माध्यम से वे पीड़ितों की आवाज उठाते थे। उनकी यही कार्यशैली जान की दुश्मन भी बन गई। विकास कार्याें की सूचना मांगने पर ग्राम प्रधान ने उनके हत्या की साजिश रची। भाजपा नेता की हत्या की सुपारी नगर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर चुन्नन गोगा को दी गई थी। उसने अपने साथियों शानू पार्सल व रामकुमार प्रधान के साथ मिलकर हत्या का ताना-बाना बुना। गुरुवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में प्रयुक्त किए गए आला कत्ल को बरामद कर लिया। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि चुन्नन गोगा पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उसके साथी शानू पार्सल का भी आपराधिक इतिहास है।