26 क्विंटल प्रतिबंधित खेसारी दाल बरामद
बहराइच : शुक्रवार को खाद्य विभाग के अफसरों ने छापामारी कर 26 ¨क्वटल प्रतिबंधित खेसारी दा
बहराइच : शुक्रवार को खाद्य विभाग के अफसरों ने छापामारी कर 26 ¨क्वटल प्रतिबंधित खेसारी दाल बरामद की। इस दाल को खाने से लकवा व कंपकंपी की बीमारी होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1960 से ही इस दाल पर प्रतिबंध लगा रखा है। बहराइच-गोंडा हाइवे पर सेंट नार्बट स्कूल के सामने सुनसान क्षेत्र में अवैध रूप से मैन्युफैक्च¨रग यूनिट में मिलावट का काम हो रहा था। मौके से तैयार पांच क्विंटल बेसन भी बरामद हुआ है। दाल और बेसन के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
जिला अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गोंडा रोड पर स्थित इस यूनिट में मिलावट का काम हो रहा है। उन्होंने सहयोगियों अनंत स्वरूप, धनंजय शुक्ला, राजेंद्र पांडेय, आरपी वर्मा, डॉ. रामतेज व एसपीएन ¨सह के साथ यूनिट पर छापामारी की। गोदाम की बारीकी से जांच करने पर 41 बोरी में छिपा कर रखी गई प्रतिबंधित खेसारी दाल बरामद हुई। उन्होंने बताया कि इस दाल को खाने से लकवा व कंपकंपी जैसी बीमारी हो जाती है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। सस्ती होने के चलते मुनाफाखोर इसकी मिलावट चोरी छिपे बेसन में करते है। मौके से 50-50 किलो की बेसन की तैयार दस बोरी भी बरामद हुई है। बरामद खेसारी दाल की कीमत लगभग एक लाख दस हजार व तैयार पांच क्विंटल बेसन 35 हजार रुपये का होना बताया गया। उन्होंने बताया कि श्याम ट्रेडर्स के नाम से इसका संचालन किया जा रहा था। छापामारी के दौरान यहां तैनात कर्मी फरार हो गए। खेसारी दाल व बेसन का नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया गया है।