Move to Jagran APP

केरल आपदा के लिए भाजयुमो ने बटोरी सहायता राशि

बहराइच : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के निर्देश पर शहर में केरल आपदा राहत अि

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 11:26 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 11:26 PM (IST)
केरल आपदा के लिए भाजयुमो ने बटोरी सहायता राशि
केरल आपदा के लिए भाजयुमो ने बटोरी सहायता राशि

बहराइच : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के निर्देश पर शहर में केरल आपदा राहत अभियान चलाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के संभ्रांत लोगों से संपर्क कर सहायता राशि एकत्र की। इस सहायता राशि को भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल को सौंपा गया। ड्राफ्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदेश नेतृत्व को केरल आपदा सहायता के लिए भेजा जाएगा।

loksabha election banner

युवा मोर्चा के जिला संयोजक निशंक त्रिपाठी के संयोजन में चल रहे इस अभियान में छावनी के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप मित्तल व उनके सात वर्षीय पुत्र देवांश ने अपना गुल्लक केरल आपदा राहत के लिए भेंट किया। पिछले कुछ दिनों से केरल आपदा की सहायता के लिए इस गुल्लक में सहयोग राशि एकत्र की गई थी। अभियान के दौरान भाजयुमो महसी विधानसभा के प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप ¨सह, नगर संयोजक मानवेंद्र प्रताप ¨सह, कार्यक्रम संयोजक अखिलेश यादव, सतीश ¨सह, अभिषेक गुप्ता, विकास जायसवाल, मनीष अग्रवाल, उत्कर्ष यादव व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.