Move to Jagran APP

कमल संदेश पद यात्रा निकाल कर गिनाई उपलब्धियां

बहराइच : भाजपा की ओर से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कमल संदेश पदयात्रा निकाली जा र

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 11:45 PM (IST)
कमल संदेश पद यात्रा निकाल कर गिनाई उपलब्धियां
कमल संदेश पद यात्रा निकाल कर गिनाई उपलब्धियां

बहराइच : भाजपा की ओर से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कमल संदेश पदयात्रा निकाली जा रही है। इसके माध्यम से लोगों को सरकार की नीतियां बताई जा रही हैं। गुरुवार को शहर के कानूनगोपुरा दक्षिणी में यात्रा पहुंची। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल रहीं।

prime article banner

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी, उर्मिला शुक्ला, मीना पांडेय, पुष्पा चौधरी, प्रभा सोनी, देवेंद्र मिश्रा, हेमा निगम, बैजनाथ रस्तोगी समेत अन्य मौजूद रहे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय के नेतृत्व में मटेरा विधानसभा में पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर आलोक मिश्रा, अखिलेश यादव, आनंद मिश्रा, सुमित खन्ना, सूरज गोंड, अमित शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। फखरपुर : फखरपुर ब्लॉक के कोठवल सेक्टर में विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा निकली। चौपाल भी लगाई गई। इस मौके पर मानसिहं, चंद्र प्रकाश ¨सह, राहुल सिहं व अन्य मौजूद रहे। केके त्रिपाठी के नेतृत्व में अचौलिया, दहौरा समेत अन्य गांवों में पदयात्रा निकली। लल्लूराम, बुधराम केवट, मंशाराम केवट, अवधनरेश शुक्ल, प्रदीप पांडेय शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.