कमल संदेश पदयात्रा निकालकर सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
बहराइच : गुरुवार को महसी, नानपारा व मटेरा विधानसभा में भाजपाइयों ने कमल संदेश पदयात्रा निक
बहराइच : गुरुवार को महसी, नानपारा व मटेरा विधानसभा में भाजपाइयों ने कमल संदेश पदयात्रा निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
महसी विधानसभा में मंडल जैतापुर में रामप्रकाश ¨सह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा जैतापुर से चलकर कोदही, कनेरा, पट्टी कमालपुर, पट्टी, बमियारी पहुंची। यहां चौपाल लगाई गई। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणविजय ¨सह, अखंड प्रताप ¨सह, अरुणेंद्र प्रताप ¨सह, अंकित, डीपी अवस्थी, शरदवीर ¨सह, विवेक ¨सह, रमाकांत पाठक, आनंद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नानपारा विधानसभा में पूर्वी बस स्टैंड से गोयल तिराहा तक पदयात्रा निकाली गई। बाजार व आसपास के गांवों के लोगों को पत्रक देकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बाबागंज में परमपुर से यात्रा निकालकर शंकरपुर, गड़रहवा तक कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।
इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप ¨सह, अभय मदेशिया, कैलाश मदेशिया, मनीष आर्या, सरोज सोनकर, रेखा पांडेय, वंदना मिश्रा, पुष्पेंद्र मणि, नागेंद्र, ओमप्रकाश मौजूद रहे। मटेरा विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी व जिला महामंत्री नन्हें लाल लोधी के नेतृत्व में रहीम नगर, श्याम नगर, चौगोई, बिलासपुर, सिसैया, गुलरिहा, अगैया, मटेरा में कमल संदेश पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर आलोक अग्रवाल, बलवंत ¨सह, ¨पटू गुप्ता, विजय कुमार कौलिक, रामचंदर मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कमल संदेश पदयात्रा गांव-गिरांव में निकालकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।