छात्रों ने लिया संकल्प, प्लास्टिक मुक्त हो प्रदेश
गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ने को किया प्रेरित चित्र परिचय - 01 बीआरएच 27 में फोटो है। संसू बहराइच नानपारा के राहत जनता इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर भविष्य संवारने की सीख दी गई।
संसू, बहराइच : नानपारा के राहत जनता इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर भविष्य संवारने की सीख दी गई। गांधी जयंती से प्लास्टिक मुक्त उप्र प्रदेश के नारे को बुलंद करने के लिए छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.दीनबंधु शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को गांधी जी के जीवन से स्वच्छता, सेवा, अहिसा के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व बेसहारा लोगों की सेवा छात्र धर्म है। प्रवक्ता अरुण चौधरी ने कहा कि गांधी जी के विचार पूरी दुनिया में प्रासंगिक हैं। सत्य और अहिसा इस दुनिया में लोगों के लिए शोध का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त प्रदेश की संकल्पना को चरितार्थ करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। रामकृष्ण यादव ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें और न करने दें। इसे घृणा की ²ष्टि से देखें। छात्र-छात्राओं संग शिक्षक व अभिभावकों ने प्लास्टिक इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया। मुहम्मद शरीफ, अजय यादव, अब्दुल्लाह अंसारी, सोनू मिश्रा, रफीक अहमद, खालिद मुर्तजा, शब्बीर अहमद, आबिद अली, संजय वर्मा व अन्य मौजूद रहे।