आबादी 20 हजार,मिहीपुरवा में लगा समस्याओं का अंबार
बहराइच : मिहीपुरवा की कस्बे की आबादी 20 हजार है। इसके बाद भी यहां के लोग मूलभूत सुि
बहराइच : मिहीपुरवा की कस्बे की आबादी 20 हजार है। इसके बाद भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। गंदगी की भरमार है, हैडपंप खराब पड़े है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है। रविवार को दैनिक जागरण ने कस्बे का जायजा लिया प्रस्तुत है रिपोर्ट- साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल गांव से लेकर चौराहे तक साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गंदे पानी से होकर निकलते हैं लोग कस्बे के लकड़ी मंडी मुहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था न होने से इंटर ला¨कग पर ही घुटनों तक पानी भरा रहता है। इसी पानी से होकर लोगों को निकलना पड़ रहा है।
इनसेट चित्र परिचय - 20 बीआरएच 19 नाथूराम सोनी नालियों की नियमित सफाई न होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर ही बहता रहता है। नाथूराम
चित्र परिचय - 20बीआरएच 20 सचिन सड़कें खराब पड़ी हैं। इससे लोगों को राह चलना मुश्किल है। सचिन
चित्र परिचय - 20बीआरएच 21 रामलखन स्वच्छ पेयजल के लिए पर्याप्त हैंडपंप नहीं हैं। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। रामलखन
चित्र परिचय - 20बीआरएच 22 अली अहमद नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं है। एक ही स्थान पर कूड़ा पड़ा रहता है। अली अहमद चित्र परिचय - 20बीआरएच 23 देवेंद्र चौराहे व अन्य स्थानों पर पर्याप्त सोलर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है।
देवेंद्र
चित्र परिचय - 20बीआरएच 24 बृजेश वर्मा चौराहे पर अतिक्रमण से निजात नही मिल पा रहा।
बृजेश वर्मा
चित्र परिचय - 20बीआरएच 25 रेनू कस्बे में महिला महाविद्यालय नही है। इससे बालिकाओं को पढ़ाई के लिए नानपारा जाना पड़ता है। रेनू चित्र परिचय - 20बीआरएच 26 कुसुमलता कस्बे में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की जरूरत है इनसेट
क्या कहते हैं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चित्र परिचय - 20बीआरएच 27 ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अख्तर अली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अख्तर अली ने बताया कि समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। यहां के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।