घर के सामने खंभे लगे, तार खीचे जाने का इंतजार
कैसरगंज(बहराइच) : जरवल ब्लॉक के जमापुर बाजार के लोग जिम्मेदारों की उपेक्षा का दंश झेल
कैसरगंज(बहराइच) : जरवल ब्लॉक के जमापुर बाजार के लोग जिम्मेदारों की उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं। यहां विद्युतीकरण के लिए खंभे खड़े कर दिए गए, पर तार नहीं दौड़ाया गया। बाजार में हर ओर गंदगी की भरमार है। स्वच्छ पेयजल का भी अभाव है। जलनिकासी की समस्या है। रविवार को दैनिक जागरण टीम ने बाजार का जायजा लिया। प्रस्तुत है रिपोर्ट-
जल निकासी की है समस्या
बाजार में जल निकासी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। पर्याप्त नाली निर्माण न होने से बरसात में यहां सड़कों पर पानी भरा रहता है। बिना तार के खड़े है खंभे
करीब छह माह पूर्व यहां विद्युतीकरण के लिए खंभे लगाए गए थे। अभी तक तार नहीं दौड़ाया जा सका है। इससे यहां के लोग अंधेरे में जीवनयापन कर रहे हैं।
चहुंओर फैली गंदगी
बाजार में नियमित साफ-सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां पटी पड़ी हैं। गंदगी की भरमार है। साफ-सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
चौराहे पर सोलर लाइट लगा दी गई। कई माह से यह खराब पड़ी है। इससे यहां अंधेरा पसरा रहता है।
कालिया गांव के मुख्य मार्ग के किनारे ही खुले में विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे यहां कभी भी दुर्घटना होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया।
मुहम्मद राशिद बाजार में जलनिकासी के लिए नाली निर्माण की जरूरत है। निर्माण न होने से जलभराव की समस्या खड़ी हो रही है।
अनीस बाजार में नियमित रूप से साफ-सफाई की जरूरत है। सफाई कर्मी के न आने से यहां गंदगी फैली रहती है।
मुहम्मद अनवार उच्च शिक्षा के लिए यहां कोई संस्थान नहीं हैं, जिसके चलते छात्र-छात्राओं को लंबी दूरी तय कर पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है।
इमरान यहां राष्ट्रीयकृत बैंक न होने से लोगों को बैं¨कग कार्यों के लिए कैसरगंज या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है।
डॉ.अयाज सार्वजनिक शौचालय न होने से यहां के लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है। सार्वजनिक शौचालय निर्माण की जरूरत है।
सुधाकर बाजार के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्ययोजना बनाई गई है। नाली निर्माण व तार दौड़ाने के लिए पत्र लिखा गया है।
रसीद खां, प्रधान प्रतिनिधि