दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों का कब्जा
पीड़िता ने डीएम से लगाई गुहार
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 10:52 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 10:52 PM (IST)
संसू, बहराइच : दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पीड़ित महिला थाने का चक्कर लगाकर हार चुकी है। उसने डीएम शंभु कुमार को शिकायतीपत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
रिसिया थाना क्षेत्र के कोदिया की चमनदेई दोनों आंखों से दिव्यांग है। वह अपने देवर के साथ रह रही है। पड़ोस के रहने वाले दबंगों ने दीवार तोड़कर उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि वह दूसरों की मदद से थाने जाकर शिकायत दर्ज करा चुकी है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे दबंग उसे धमकी दे रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें