Move to Jagran APP

महिला अपराधों को रोकना सबकी जिम्मेदारी

जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 10:39 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 10:39 PM (IST)
महिला अपराधों को रोकना सबकी जिम्मेदारी
महिला अपराधों को रोकना सबकी जिम्मेदारी

जागरण टीम, बहराइच : मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली गई। गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

loksabha election banner

महसी : बाल विकास विभाग की ओर से गुरुवार को तेजवापुर के प्राथमिक विद्यालय चेतरा में महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व सीडीपीओ अनुज कुमार ने किया। जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर चेतरा, बेड़नापुर समेत आसपास के गांवों में पहुंची। महिला सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। सीडीपीओ ने कहा कि महिला अपराधों को रोकने के लिए सभी लोग हरसंभव प्रयास करें।

गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिसा, बालश्रम, बाल अपराध, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और निश्शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 181,182, 112, 108, 102 के बारे जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्य ने बताया कि किशोरियों ने आकर्षक रंगोली बनाई। सादिक अली समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फखरपुर : फखरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर बाल दुर्गा पूजा पंडाल में कमेटी के सदस्यों को अध्यक्ष श्यामजी त्रिपाठी ने महिलाओं की सुरक्षा की शपथ दिलाई। एसओ श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बीबीपुर में दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों को मिशन नारी शक्ति की शपथ दिलाई। महिलाओं के सुरक्षा की जानकारी दी। उपनिरीक्षक गजेंद्र पांडेय, अमित चौरसिया, प्रदीप पाठक, अनूप निगम मौजूद रहे। बिछिया : पुलिस ने एंटी रोमियो की टीम गठित कर नारी सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत की है। बिछिया: सुजौली थाना क्षेत्र में गठित एंटी रोमियो की टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए जागरूक किया। उप निरीक्षक सुभाष यादव, कांस्टेबल जंग बहादुर वर्मा, विपिन यादव, महिला कांस्टेबल वंदना यादव व रोशनी पासवान ने बिछिया बाजार के दुर्गा पूजा स्थल पर लोगों को जागरूक किया। नारी सम्मान व उनके सुरक्षा की शपथ दिलाई। रामकिशन चौहान, सरोज गुप्ता, सरोज यादव, सुशील यादव, सुशील गुप्त मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.