कतर्निया में पकड़ा गया शिकारी भेजा गया जेल
संसू, बिछिया(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में कई दिनों से सक्रिय शिक
संसू, बिछिया(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में कई दिनों से सक्रिय शिकारी को वन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। पकड़े गए शिकारी के कई अन्य साथी मौके से भाग खड़े हुए।
सुजौली रेंजर प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल क्षेत्र में शिकारियों के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। सोमवार देर रात वनकर्मियों के साथ गश्त के दौरान रेंज के बगुलहिया बीट संख्या दो में कुछ शिकारियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। वनकर्मियों के साथ घेराबंदी शुरू की गई। वन टीम के जंगल में मौजूदगी की भनक लगते ही शिकारी भाग खड़े हुए। वनकर्मियों ने घेराबंदी कर एक शिकारी को पकड़ लिया। पकड़ा गया शिकारी मोहर निवासी मुखिया फार्म का रहने वाला है। उसके पास खाबड़, जाल व रस्सी भी बरामद हुई। रेंजर ने बताया कि पकड़े गए शिकारी के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।